भुसावर के रणधीरगढ़ विद्यालय में हॉल बनवाने वाले भामाशाह परिवार का सम्मान, बच्चों को मिली बड़ी सुविधा
भुसावर के रणधीरगढ़ विद्यालय में हॉल निर्माण कराने वाले भामाशाह परिवार का सम्मान हुआ। 30*25 हॉल से विद्यार्थियों को सुविधा मिली।

तस्वीर में रणधीरगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में हॉल निर्माण कराने वाले भामाशाह परिवार का सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।
उपखण्ड भुसावर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रणधीरगढ़ के परिसर में हॉल निर्माण कराने वाले भामाशाह परिवार का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह प्रेमलता सैन की अध्यक्षता में स्व. बाबू लाल सैन के परिवार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से रणधीरगढ़ निवासी स्व. बाबू लाल सैन की पत्नी प्रेमलता, उनके पुत्र महावीर एवं लक्ष्मीकांत सहित पुत्रवधुओं का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाहों ने विद्यालय में हॉल का निर्माण कराकर नेक कार्य किया है। अब विद्यालय के बच्चे हॉल में बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे भामाशाहों को आगे आकर पुनीत कार्य करने चाहिए।
भामाशाह महावीर ने बताया कि उनके पिता स्व. बाबू लाल लंबे समय से विद्यालय में एक हॉल बनवाने की इच्छा रखते थे, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के चलते यह शुभ कार्य नहीं हो सका। उनकी माताजी प्रेमलता द्वारा पहल करते हुए हॉल निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसकी समस्त गांव और परिवार सराहना कर रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि धनवान लोगों के बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के बच्चे कहां जाएं। इसी विचार के चलते परिवार की राय लेकर विद्यालय में हॉल निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक संस्था प्रधान अशोक सिंह गुर्जर, ब्रजेश कुमार शर्मा, समय सिंह मीणा, दीपचंद निशा, दिग्विजय सिंह, सुनीता सिंह, सरपंच राधेश्याम शर्मा, सुनील धाकड़, मधुबाला, प्रीती, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गांव में संचालित विद्यालय में भवन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए भामाशाह परिवार ने 30*25 का हॉल निर्माण कराकर उसे विद्यालय परिवार को सौंप दिया। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त स्थान की सुविधा मिली है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
