भुसावर क्षेत्र में इन दिनों राधे-राधे के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। आस्था का मिनी कुम्भ कहे जाने वाले श्री गिरिराज गोवर्धन धाम (मथुरा) में सात कोस की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। गुरु पूर्णिमा मुड़िया पूनो के पांच दिवसीय मेले में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ गोवर्धन पदयात्रा पर निकल पड़े हैं।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र और दो राज्यों को जोड़ने वाले श्री गिरिराज गोवर्धन धाम में परिक्रमा करने जा रहे पदयात्रियों के उत्साह के आगे सूरज की गर्मी और उमस भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सवाई माधोपुर, करौली, गंगापुर सिटी, नादौती, टोडाभीम, लालसौट और बजीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों के गोवर्धन पदयात्रियों का हुजूम श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहा है।

पदयात्री "में तो गोवर्धन को जाऊं, ना मां ने मेरा मनुआ", "नैना लडे मुरालिया वाले से अब घर कैसे जाऊं", "राधे राधे श्याम मिला दे" जैसे भक्तिमय गीतों के साथ गोवर्धन यात्रा कर रहे हैं। इससे भुसावर उपखण्ड क्षेत्र राधे-राधे की गूंज से गुंजायमान हो रहा है।

भुसावर कस्बे में श्री श्याम सेवा मण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सड़क मार्ग स्थित कटरा बाजार, इटामडा सड़क मार्ग स्थित राधाकृष्ण युगल किशोर जी महाराज मन्दिर, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने और तहसील सड़क मार्ग पर गोवर्धन पदयात्रियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

श्याम प्रेमियों और श्याम सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तथा कस्बा वासियों के सहयोग से श्री गिरिराज गोवर्धन पदयात्रियों के लिए जलपान, अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही विश्राम के लिए भी सैकड़ों भक्ति जन सेवा में लगे हुए हैं।

श्री गिरीराज गोवर्धन पदयात्री राघवेंद्र, विष्णु, राकेश, सोनू और संजय आदि ने बताया कि भुसावर आने पर ऐसा लगता है कि मानो गिरिराज जी गोवर्धन हमारे पास ही हैं। उन्होंने कहा कि भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जा रहा स्वागत, सम्मान और अल्पाहार की सेवा उनके लिए सराहनीय कार्य है।

गोवर्धन पदयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच भुसावर क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है, जहां स्थानीय लोग पदयात्रियों की सहायता कर धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story