डीग, 28 नवंबर। तालाबों में गंदे पानी के प्रवाह और मरती मछलियों की स्थिति को लेकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में डीग में लोगों ने तीसरे दिन भी धरना दिया। अनशन के दौरान अचानक गिरीश शर्मा की तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, शर्मा का पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हो चुका है।

धरने के दौरान गिरीश शर्मा ने बताया कि जिले के लगभग 30 प्रतिशत घरों का गटर का गंदा पानी सीधे तालाबों में जा रहा है। लोगों ने लैट्रिन टैंक भी नहीं बनवाए हैं, जिससे मलमास के महीनों में तालाबों की स्थिति और भी बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले हजारों श्रद्धालु 84 कोस परिक्रमा में तालाबों में स्नान करते थे और तालाबों से प्रसाद के रूप में आचमन करते थे, लेकिन अब गंदे और बदबूदार पानी के कारण पर्यटक जल महल के सौंदर्य और पवित्रता का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं।

सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद डीग पर है, सरोवरों में पानी की आपूर्ति सिंचाई विभाग करता है, जबकि तालाबों की मरम्मत पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन तीनों विभागों के बीच स्पष्ट जिम्मेदारी न होने के कारण तालाबों की देखरेख नहीं हो रही है। गिरीश शर्मा ने चेतावनी दी कि जब तक गटर का पानी और तालाबों के घाटों की सफाई नहीं होती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

धरने में जतिन पगुप्ता, रघुवीर सैनी, शंकर सैनी, नरेश सैनी, देवेंद्र, गोविंद, राजीव कुलश्रेष्ठ, बबलू, कन्हैया डागुर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे और तालाबों की सुरक्षा एवं साफ-सफाई की मांग को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

इस आंदोलन ने न केवल पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को उजागर किया है, बल्कि नगर प्रशासन और संबंधित विभागों पर दबाव भी बढ़ा दिया है कि तालाबों की नियमित सफाई, मरम्मत और गंदे पानी के प्रवाह पर नियंत्रण किया जाए।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story