गहनौली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक पर गांजा ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद करते हुए बाइक को भी जप्त कर लिया।

थानाधिकारी Krishanveer Singh ने बताया कि रविवार को खानुआं मोड़ पर नाकाबंदी की गई थी। सायं के समय उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बाइक पर तीन युवक सवार दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों ने पास ही कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवकों के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर इलेक्ट्रिक तराज़ू मंगवाकर गांजे का वजन किया गया, जिसमें कुल 1 किलो 95 ग्राम पाया गया। पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम केशव पुत्र घनश्याम, शिवशंकर पुत्र ऊदल और रवि पुत्र यादराम बताए हैं, जो जोतरोली निवासी हैं। पुलिस ने गांजा और प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में नाकाबंदी टीम में Krishanveer Singh के साथ एएसआई Rajendra Chahar, हेड कांस्टेबल Laxman Singh, कांस्टेबल Rajesh तथा Lekharaj मौजूद रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश की उम्मीद जताई जा रही है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story