भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से सेठों की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित शिविर में 76 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 30 रोगियों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मोतियाबिंद से ग्रसित सभी रोगियों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया।

शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी चंद्रप्रकाश आर्य और प्रकाश जैमन के नेतृत्व में रोगियों का पंजीयन किया गया। शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा और सचिव राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि भुसावर क्षेत्र को मोतियाबिंद से मुक्त करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल और देवकीनंदन सोनी का मार्गदर्शन रहा, जबकि सेवा संयोजक ताराचंद गोयल और प्रभारी दिलीप सिंघल ने शिविर का नेतृत्व किया।

जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डॉ. खुशी और उनकी चिकित्सकीय टीम के सदस्य जसप्रीत, मोहिनी, दुष्यंत तथा इंचार्ज रमेश ने नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित 76 रोगियों की जांच की। जांच में 30 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन सभी को आधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए जयपुर भेजा गया। वहीं, अन्य रोगियों को श्री निरंजन सेवा, दिल्ली की ओर से निःशुल्क आई ड्रॉप वितरित की गईं। पिछले शिविर में ऑपरेशन कराने वाले रोगियों को नेत्र दृष्टि चश्मे भी प्रदान किए गए।

शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल और पूर्व सचिव डॉ. विजय पहाडिया ने बताया कि ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजे गए रोगियों के भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इसके अलावा उन्हें निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शाखा की ओर से अगला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 24 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी और वरिष्ठ सदस्य हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा अब तक 22 शिविर आयोजित कर चुकी है। इन शिविरों में कुल 2229 रोगियों की नेत्र जांच की गई और 803 मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों के ऑपरेशन कराए गए हैं। वर्तमान शिविर में 30 नए मोतियाबिंद रोगियों की पहचान के साथ उनके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story