भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहर भुसावर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवंबर, गुरुवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाला यह 23वां शिविर सेठों की हवेली निवासी स्वर्गीय निरंजन लाल गुप्ता की स्मृति में लगाया जाएगा।

शिविर का आयोजन 26 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राधा कृष्ण धर्मशाला में होगा। भारत विकास परिषद भुसावर शाखा के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव राजेन्द्र गर्ग, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल एवं देवकीनन्दन सोनी ने बताया कि भुसावर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रस्त न रहे, इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाता है।

शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक एवं उनकी चिकित्सा टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर मरीजों को आधुनिक तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा जाएगा। वहीं, अन्य नेत्र रोगियों को श्री निरंजन सेवा की ओर से निःशुल्क आई ड्रॉप वितरित की जाएगी।

परिषद के कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाने के दौरान परिवहन, भोजन एवं आवास की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

स्वर्गीय निरंजन लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित होने वाला यह 23वां शिविर भुसावर क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों को जांच से लेकर ऑपरेशन और उपचार संबंधी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल का हिस्सा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story