भुसावर। जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। उप वन संरक्षक एवं जिला वन मंडल अधिकारी मानस सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नदबई रेंज की टीम ने यह कार्रवाई की।

वन विभाग के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि वनपाल नाका खेड़ली मोड़ की प्रभारी वनपाल रेणुबाला मीणा को सूचना मिली थी कि भुसावर थाना क्षेत्र के निठार गांव स्थित क्रेशर जोन में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनपाल मीणा ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की। टीम में वनरक्षक ओमेन्द्र शर्मा, केशव सिंह और आकाश शर्मा शामिल थे।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन सामग्री भरी हुई है, जो बिना अनुमति के परिवहन की जा रही थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए चालक को मौके पर ही रोक लिया। पूछताछ में चालक की पहचान गांव निठार निवासी रामेश्वर पुत्र कारेलाल के रूप में हुई। वन विभाग ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खंडा सामग्री सहित जप्त कर लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, पेड़ों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई ने न केवल अवैध खनन करने वालों में खौफ पैदा किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि वन विभाग पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story