फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा: बयाना की बाइक हरियाणा में चली, पीड़ित भटका न्याय के लिए
बयाना में फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह चौधरी की बाइक का नंबर हरियाणा के मेवात में दूसरी बाइक पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है।

बयाना — फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबरों का खेल अब सड़कों पर खुलकर सामने आ रहा है। बयाना कस्बे के सुनार गली निवासी अर्जुन सिंह चौधरी की बुलेट बाइक (आरजे-05 डीएस 6951) का नंबर हरियाणा के मेवात क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब अर्जुन सिंह को 6 नवंबर को मोबाइल पर मेवात के सुंदरा इलाके में उनकी बाइक का ऑनलाइन चालान कटने का संदेश प्राप्त हुआ।
अर्जुन सिंह ने बताया कि उनकी बुलेट बाइक कभी भी हरियाणा नहीं गई। संदेह के चलते जब उन्होंने चालान की ऑनलाइन रसीद निकलवाकर देखी, तो उसमें दर्ज फोटो किसी अन्य बाइक का निकला। इससे स्पष्ट हो गया कि उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर किसी अन्य वाहन को चलाया जा रहा है। अर्जुन का कहना है कि यह बाइक संभवतः चोरी की हो सकती है और उनके नाम पर किसी बड़ी वारदात में इसका उपयोग किया जाना भविष्य में उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
इस गंभीर मामले को लेकर अर्जुन चौधरी ने बयाना थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने यह कहते हुए मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया कि घटना हरियाणा क्षेत्र की है, इसलिए वहीं रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इस रवैये से पीड़ित अर्जुन चौधरी बेहद दुखी और निराश नजर आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबरों का समय रहते पर्दाफाश नहीं हुआ, तो निर्दोष वाहन मालिकों को भविष्य में झूठे मामलों में फंसने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं, पुलिस विभाग के उदासीन रुख ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब किसी व्यक्ति की पहचान या वाहन नंबर का दुरुपयोग हो रहा हो, तो नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
अर्जुन चौधरी ने उम्मीद जताई है कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच करवाएंगे, ताकि फर्जी नंबर प्लेटों के इस गिरोह का जल्द पर्दाफाश हो सके।
- बयाना फर्जी रजिस्ट्रेशनबयाना बाइक नंबर फर्जीअर्जुन सिंह चौधरी बयानामेवात फर्जी नंबर प्लेटहरियाणा चालान मामलाबयाना पुलिस शिकायतफर्जी नंबर प्लेट गिरोहबयाना समाचारभरतपुर न्यूजमेवात बाइक चालानबयाना थाने में शिकायतवाहन रजिस्ट्रेशन धोखाधड़ीBiyana fake registration numberMewat fake number plate caseArjun Singh Choudhary BayanBharatpur newsHaryana bike challan fake case

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
