खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीसरे दिन बॉक्सिंग के रोमांचक मुक़ाबले, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे दिन बॉक्सिंग मुकाबलों ने रोमांच बढ़ा दिया। देशभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग के चैंपियनों ने दमदार जीत दर्ज करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।

भरतपुर का ऐतिहासिक लोहागढ़ स्टेडियम बुधवार को तालियों की गूंज, जोश भरी आवाज़ों और बाॅक्सिंग रिंग में उतरते युवा चैंपियनों के उत्साह से भर उठा। भारत सरकार, राजस्थान सरकार और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीसरे दिन बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं ने माहौल में असाधारण ऊर्जा घोल दी। देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए 240 खिलाड़ी और 144 अधिकारी मिलकर इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राहुल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस की शुरुआत बॉक्सिंग मुकाबलों से हुई, जहां बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्गों में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। हर पंच, हर हुक और हर डिफेंस पर दर्शकों की आंखें टिकी रहीं, मानो रिंग में सिर्फ मुक़ाबला नहीं, बल्कि युवा सपनों की उड़ान हो रही हो। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
बालक वर्ग में 48–51 किलोग्राम में अंशुल (जी.के.यू.) ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि 51–54 किलोग्राम में प्रियांशु (एस.यू.जे.एच.) ने अपनी श्रेष्ठता बनाए रखी। 54–57 किग्रा में अक्क्षत (पी.यू.सी.), 57–60 किग्रा में सागर (एल.पी.यू.), और 60–63.5 किग्रा में गौरीश (एस.यू.) विजयी रहे। इसी क्रम में 63.5–67 किग्रा में आशीष सैनी (सी.डी.एल.यू.एस.), 67–71 किग्रा में प्रियांशु (जी.एन.ए.यू.पी.), 71–75 किग्रा में आर्यन यादव (एस.यू.एच.आर.), 75–80 किग्रा में अक्षय कुमार (पी.यू.सी.) और 80–86 किग्रा में ईशू गौतम (जे.के.यू.) ने शानदार जीत दर्ज की। 86–92 किग्रा वर्ग में रिशव (एम.जी.के.वी.) तथा 92 किग्रा से अधिक वजन में मनीष (एस.जे.जे.टी.यू.) ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में मुकाबले भी उतने ही रोचक और तेज़ रहे। 45–48 किलोग्राम वर्ग में जानवी (यू.ओ.एम.एम.) ने जीत हासिल की, जबकि 48–50 किग्रा में तमन्ना (एल.पी.यू.) विजेता रहीं। 50–52 किग्रा में मोहिनी (एस.यू.एच.आर.), 52–54 किग्रा में सुनीता (एम.जी.एस.यू.) और 54–57 किग्रा में चारू यादव (यू.ओ.ई.एम.) ने अपना दम दिखाया। आगे 57–60 किग्रा में वैष्णवी (एस.पी.पी.यू.), 60–63 किग्रा में गरिमा (बी.पी.एस.एम.वी.), 63–66 किग्रा में अर्शदीप कौर (जी.एन.डी.यू.ए.), 66–70 किग्रा में कोमल (एस.एस.जे.यू.), 70–75 किग्रा में श्वेता (एम.डी.एस.यू.आर.) और 75–81 किग्रा में अंजलि (के.यू.के.) विजयी रहीं। 81 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में इश्पिता विक्रम (सी.एस.एम.यू.के.) को विजेता घोषित किया गया।
भरतपुर में चल रहे ये रोमांचक मुकाबले न सिर्फ प्रतियोगिता का हिस्सा हैं, बल्कि भारतीय खेलों के भविष्य की मजबूत नींव भी बना रहे हैं। युवा खिलाड़ियों का यह जज़्बा और प्रदर्शन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भरतपुरभरतपुर बॉक्सिंग मुकाबलेलोहागढ़ स्टेडियम स्पोर्ट्स इवेंटKhelo India University Games BharatpurBharatpur Boxing MatchesLohaGarh Stadium SportsUniversity Boxing Championships IndiaMukesh Kumar Report BharatpurRajasthan Sports Council EventsIndian University Boxing WinnersBharatpur Sports NewsBoxing Winners Khelo IndiaYouth Boxing India

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
