भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के पांच आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल बयाना भेजने के आदेश दिए।

वैर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 265/2026 में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर उपखंड मुख्यालय स्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस की ओर से आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा अदालत में प्रस्तुत किया गया था।

वैर थानाधिकारी जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वैर स्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुब्हान हाफिज सिद्दीकी के समक्ष पेश किया।

न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागृह बयाना भेज दिया। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अब सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में रहेंगे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story