ERCP और किसान समस्याओं पर भुसावर के भैसीना में कल होगी बैठक
18 फरवरी को हलैना में प्रस्तावित किसान सम्मेलन की रणनीति बनाने के लिए पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और इन्दल सिंह जाट किसानों के साथ चर्चा करेंगे।

भुसावर के ग्राम भैसीना में सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक के दौरान किसान नेता 18 फरवरी को हलैना में होने वाले बड़े सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करेंगे।
भुसावर 13 फरवरी । इआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा भरतपुर में प्रदूषण रहित उद्योग धन्धे लगाने और नौजवानों को रोजगार देने तथा किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर कस्वा हलैना में 18 फरवरी को होने बाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कल सोमवार को प्रातः 11 बजे भुसावर तहसील के ग्राम भैसीना में किसानों की बैठक होगी ।
बैठक का उद्देश्य और प्रमुख उपस्थिति
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि भैसीना में होने बाली बैठक में निम्नलिखित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और नौजवान हिस्सा लेगे:
- खदराया
- नैवाड़ी
- गाजीपुर
- बिजबारी
- पथैना
"इस बैठक में 18 फरबरी को हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन में ज्यादा संख्या में किसानों के पहुंचने की रणनीति पर बिचार विमर्श होगा ।"
इस बैठक में भरतपुर के पूर्व सांसद और शताब्दी पुरुष पंड़ित रामकिशन तथा किसान नेता इन्दल सिंह जाट भाग लेगे ।
गाँवों में जनसम्पर्क अभियान
किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अनेक किसान नेता और कार्यकत्ता गाँवों गाँवों में जनसम्पर्क कर रहे है । शुक्रवार को इन किसान नेताओं ने ग्राम जहानपुर, नगला हरसुख और इरनिया में जन सम्पर्क किया:
- इन्दल सिंह
- हाकिम सिंह गुर्जर
- रामेश्वर चौधरी जहानपुर
- ओमप्रकाश चौधरी नगला हरसुख
- बहादुर सिंह

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
