भरतपुर, 22 अप्रैल। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एनजीओ एस. के. शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान, चिचाना (भरतपुर) द्वारा “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिचाना में पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ और एनजीओ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। कार्यवाहक प्राचार्य सुरेश चंद एवं एनजीओ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में जागरूकता तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए गांव में जनजागरूकता फैलायी।

इसके पश्चात विद्यालय स्टाफ एवं एनजीओ पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम स्थान पर दीवार घड़ी, द्वितीय स्थान पर कपड़े का बैग, तृतीय स्थान पर पानी की बोतल तथा चतुर्थ स्थान पर लंच बॉक्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर एनजीओ अध्यक्ष, प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जूट बैग प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मैडम ब्रजबाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में श्रीमती अमरशा चौधरी, भावना शर्मा, प्रेमलता शर्मा, हेमलता शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, शोभा वर्मा, विक्रम सिंह, प्रीति, दिव्या, जितेंद्र, कृष्णा कुमारी, मोहकम सिंह सहित अन्य कर्मचारी तथा एनजीओ स्टाफ जगराम गुर्जर, उमा जैमिनी, डॉ. अमित कुमार, सुषमा शर्मा, मुख्तार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story