राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की गिर्राज महाराज की सप्तकोशीय परिक्रमा
राजस्थान के डीग में राष्ट्रपति ने दानघाटी मंदिर में पूजा के बाद 21 किलोमीटर की परिक्रमा शुरू की और ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य का आनंद लिया।

डीग में गिर्राज महाराज की सप्तकोशीय परिक्रमा के दौरान राजस्थान सीमा पर कलाकारों का उत्साहवर्धन करतीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू।
डीग 21 मार्च: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गिर्राज महाराज की सप्तकोशीय परिक्रमा की। उनका उत्तर प्रदेश परिक्रमा मार्ग से राजस्थान सीमा में पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश रावत व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम ने स्वागत किया। राजस्थान सीमा में पहुंचने पर राष्ट्रपति ने बृज की प्रसिद्ध मयूर नृत्य को देख कर प्रफुलित हो गई।
मयूर नृत्य और कलाकारों का उत्साहवर्धन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और साथ में फोटो खिंचवाए। राजस्थान सीमा के लगभग डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल परिक्रमा की। इससे पूर्व दानघाटी गोवर्धन मंदिर पर पूजा अर्चना कर परिक्रमा प्रारंभ की गई और पूरे 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
इस ऐतिहासिक मौके पर संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठौतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल डीग, जिला पुलिस अधीक्षक काबले शरण गोपीनाथ डीग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वा डीग एवं सीओ सीताराम बेरवा डीग मौजूद रहे। राष्ट्रपति के इस आगमन और भक्तिभाव से सराबोर पैदल परिक्रमा को लेकर समूचे ब्रज क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
