भुसावर। ग्राम पंचायत बाछरेन में पानी की गंभीर किल्लत के चलते गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान मंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में नियमित जल सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों की यह कार्रवाई प्रशासन के लिए चुनौती बन गई।

सूचना मिलने पर भुसावर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा, भुसावर पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कुमार कसाना और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र सैनी तुरंत गांव बाछरेन पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया।

उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि बाछरेन गांव की जल जीवन मिशन योजना के तहत जल सप्लाई को शीघ्र सुचारू किया जाए। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पानी की टंकी पर चढ़े युवकों को सुरक्षित रूप से नीचे उतारकर शांति बनाए रखी।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और जलदाय विभाग के लिए पानी की आपूर्ति में सुधार और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता को उजागर किया। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के तत्पर कदम से बाछरेन गांव में जल संकट का जल्द समाधान होने की उम्मीद जगी है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story