भुसावर में दहेज हत्या के दर्ज मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता भरतपुर के जिला अध्यक्ष हरी सिंह पटेल कमालपुरा सहित गांव राजगढ़ और सुहास के एक दर्जन से अधिक गुर्जर समाज के लोगों ने भुसावर पुलिस उपाधीक्षक नीरज भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

वैर थाना क्षेत्र के गांव सुहास निवासी समय सिंह गुर्जर ने बताया कि उनकी बेटी आराधना की शादी वर्ष 2025 में भुसावर थाना क्षेत्र के गांव ईटामड़ा निवासी जगराम के पुत्र पुष्कर के साथ यथाशक्ति दहेज देकर की गई थी।

समय सिंह गुर्जर का आरोप है कि दहेज के लालच में उनकी 22 वर्षीय पुत्री आराधना गुर्जर की 19 जुलाई को हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भुसावर थाने में दहेज हत्या का नामजद अभियोग संख्या 229/2026 दर्ज कराया गया है।

दहेज हत्या के दर्ज मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका आराधना के पिता समय सिंह गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिला अध्यक्ष हरी सिंह पटेल कमालपुरा तथा दर्जन भर लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक नीरज भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मामला दहेज हत्या के दर्ज प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस तक पहुंचने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story