भुसावर के नया गांव खालसा में पागल श्वान का हमला, तीन नाबालिग बच्चे घायल
नया गांव खालसा में खेलते समय आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाकर रेबीज रोधी वैक्सीन लगवाई।

भुसावर के नया गांव खालसा में पागल कुत्ते के हमले में घायल खगेश, परमानंद और पीयूष (बायें से दायें) जिन्हें उपचार के बाद रेबीज रोधी वैक्सीन लगाई गई।
भुसावर उपखंड के नया गांव खालसा में पागल श्वान के हमले से तीन नाबालिग बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद परिजन बच्चों को उपचार के लिए भुसावर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्साकर्मियों ने रेबीज से बचाव के लिए उनका वैक्सीनेशन किया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, नया गांव खालसा निवासी खगेश, परमानंद और पीयूष अपने गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान कहीं से भटककर आए एक पागल श्वान ने उन पर हमला कर दिया। श्वान के हमले में तीनों बच्चे घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए भुसावर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्साकर्मियों ने श्वान के काटने से रेबीज होने की आशंका को रोकने के लिए तीनों बच्चों का वैक्सीनेशन किया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
