राजस्थान के धौलपुर जिले के बयाना कस्बे से खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण को कठघरे में खड़ा करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बक्सरिया गली निवासी सुकंत कुमार सोनी ने दावा किया है कि उन्होंने बयाना के छोटा बाजार स्थित राजेंद्र लोहिया की परचून की दुकान से 'यश प्रताप मसाले' ब्रांड की 100 ग्राम हल्दी का जो पैकेट खरीदा था, उसमें सूखी हुई छिपकली निकली है। सुकंत कुमार सोनी के अनुसार, जब घर पहुंचने के बाद महिलाओं ने हल्दी का पैकेट खोला, तो अंदर छिपकली देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। उपभोक्ता ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने का भी दावा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित पैकेट पर निर्माता का नाम यश प्रताप आर.डी. प्रोडक्ट्स, बारहमासी पीपल के पास, बाड़ी, जिला धौलपुर अंकित है। पैकेट पर पैकिंग तिथि अप्रैल 2026, वजन 100 ग्राम और अधिकतम खुदरा मूल्य 40 रुपये दर्ज है। बयाना में इस ब्रांड का होलसेल डीलर गणेश मार्केट स्थित विजय सिंघल को बताया गया है।

इस मामले में जब ब्रांड संचालक दिनेश प्रजापति से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि मसालों को पीसने के बाद उन्हें अच्छी तरह छानकर ही पैक किया जाता है और पैकिंग प्रक्रिया में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। वहीं, उपभोक्ता सुकंत कुमार सोनी का सवाल है कि यदि पैकिंग प्रक्रिया इतनी ही सुरक्षित है, तो बंद पैकेट में सूखी छिपकली कैसे पहुंची? उपभोक्ता ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसी परिवार ने बिना देखे इस हल्दी का सेवन कर लिया होता और उनकी तबीयत बिगड़ जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पैक बंद खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांचने की मांग तेज हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story