पंचायत समिति स्थित धाकड़ समाज के धरणीधर मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय राम कथा का श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन का विधिवत समापन संपन्न हुआ।

कथा व्यास श्री मूलचंद कृष्ण शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म और मर्यादा के संदेशों का वर्णन किया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की निरंतर उपस्थिति और धार्मिक उत्साह पूरे आयोजन के दौरान देखने को मिला।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे की रामधुन का शुभारंभ भी किया गया है। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनका आनंद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भक्ति संगीत और राम नाम संकीर्तन से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

इस अवसर पर केहरी सिंह धाकड़, धर्म सिंह धाकड़, पूर्व पार्षद नानगा राम धाकड़, लांगुरिया धाकड़, धाकड़ महासभा युवा संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन धाकड़, अध्यापक लक्ष्मण सिंह धाकड़, गंगा सिंह, सुमरन ठेकेदार, लवकुश, कृष्ण मुरारी धाकड़, जग्गो, दीपक, वाशु शर्मा, नवाव सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने कथा श्रवण कर धार्मिक आयोजन का लाभ प्राप्त किया।

धरणीधर मंदिर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की, बल्कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और एकता का संदेश भी प्रसारित किया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story