भुसावर- गॉव मूडिया साद में श्री श्याम बाबा के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भक्तों का हुजूम उमड पडा।


भक्तिमय आयोजन और पूजन विधि

  • आयोजन कमेटी सदस्य रामवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि "मूडिया साद में श्री श्याम बाबा के रात्रि जागरण की शुरूआत बाबा के मनमोहक दरबार को सजाते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।"
  • जहां पंडित रामबाबू शास्त्री द्वारा विधि विधान से बाबा का पूजन करवाया गया।

भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कलाकार सोहनसिंह द्वारा गणपति बंदना के साथ खाटूश्याम बाबा की महिमा का अपने भजनों के माध्यम से गुणगान किया। वहीं कलाकार राजेश सैनी एवं अनुपम चौधरी द्वारा बाबा के भजन सुनाकर भक्तों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।

जागरण का भव्य समापन

रात्रि जागरण का समापन महाआरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story