भरतपुर11 नवंबर।

जल महल परिसर में मंगलवार को आयोजित राशन डीलर संघ की विशेष बैठक में जिलेभर के डीलरों ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी महत्वपूर्ण मांग रखी। बैठक का मुख्य मुद्दा था — राशन दुकानों पर खाद्यान्न की अनलोडिंग राशि राशन डीलरों से नहीं ली जाए। बैठक के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान के आह्वान पर हुई इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और डीलरों ने बताया कि वर्तमान में कुछ जिलों में प्रति क्विंटल ₹8 की अनलोडिंग राशि राशन डीलरों से वसूली जा रही है, जबकि यह पूरी तरह सरकारी निर्देशों के विरुद्ध है। एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश गिरसै ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डोर स्टेप डिलीवरी प्रणाली में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने और उतराई की जिम्मेदारी परिवहन ठेकेदार की होगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में राशन डीलरों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार डालना अनुचित है। बावजूद इसके, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में राशन डीलरों से उतराई राशि उनकी जेब से दिलवाई जा रही है, जबकि अन्य जिलों में यह खर्च ठेकेदार वहन कर रहे हैं। इस असमानता को लेकर डीलरों में गहरा आक्रोश है।

राशन डीलरों ने मांग की कि सरकार और प्रशासन इस विषय में एक समान नीति अपनाए ताकि प्रदेशभर के डीलरों के साथ न्याय हो सके। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन पर विचार करेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से हेमसिंह फौजदार, विजेंद्र सिंह पहलवान, रमेश जाट पहलवान (कुम्हेर), संदीप सिंह, विजय सिंह, रोशन लाल गुप्ता, बच्चू सिंह (शीशवारा), राजू बंसल, नारायण सिंह, राजवीर सिंह और शंकर लाल उपस्थित रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि राशन डीलर अपनी वैध मांगों को लेकर शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे, ताकि उन्हें प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर न्याय मिल सके।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story