कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ शारदे और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी। सामाजिक समरसता सम्मान समारोह के पश्चात शोभायात्राएं निकाली गयीं जहाँ लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में चल रहे लोगों का भव्य स्वागत किया।


वक्ताओं का उद्बोधन और सामाजिक संदेश

इस दौरान कस्बा जनूथर के भूतेश्वर मंदिर पर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे:

  • "कुंटुब उद्बोधन, परस्पर सौहार्द व प्रेम, एकता, अखंडता और परिवार समाज में एकजुटता एकता, सामाजिक व पारिवारिक समरसता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित व्यवहार परिमार्जन पर प्रवचन देते हुए लोगों में हिन्दू संगठन का संदेश दिया गया।"
  • "प्राकृतिक जैविक पुरातन खेती करने, पर्यावरण संरक्षण और शादियों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को लेकर भी विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित दिया।"

वक्ताओं ने सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित व्यवहार परिमार्जन और हिन्दू संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।


गौसेवकों का सम्मान

समारोह के दौरान समाज सेवा और जीव रक्षा में समर्पित युवाओं को सम्मानित किया गया:

  • कस्बा के गौसेवक दल विवेक
  • प्रताप सिंह
  • गोविंद सिंह सहित गौ सेवक दल

जनूथर के भूतेश्वर मंदिर पर आयोजित सम्मेलन में सर्व समाज की भागीदारी के साथ सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण पेश किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story