डीग के सोनगांव में विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन
पूर्व सरपंच बनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को जीएमबी ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया।

डीग के सोनगांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा में उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि
- कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच बनय सिंह ने की।
- मुख्य संत हरिशंकर, मुक्त भक्ति दीनदयाल नगर, और मंडल पालक अजय सिंह थेरावर उपस्थित थे।
कलश पूजन एवं भव्य यात्रा
सम्मेलन की शुरुआत कलश पूजन से हुई। इसके बाद डीजे बाजे और भजन कीर्तन के साथ गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आरती से झांकियां सजाई गई। "झांकियां का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिन्हें देखने के लिए रास्ते पर ग्रामीणों के भीड़ उमड़ती रही।"
---सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन गायन
कार्यक्रम में कन्याओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बीच-बीच में भजन गायन प्रोग्राम होता रहा है।
---विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मान समारोह
समाज में जो अच्छे कार्य कर रहे हैं उनको उनको पुरस्कृत किया गया। सम्मानित जीएमबी ग्रुप की संरक्षक विमला बंसल के द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों की सूची इस प्रकार है:
- बने सिंह: पर्यावरण के लिए।
- बाबूलाल, रामवीर और नवल सिंह: जैविक खेती के लिए।
- मीणा: साफ सफाई के लिए।
- भारतीय, मधु, सोनम और वीर माता: सामाजिक योगदान हेतु।
- ज्योति: गाय पालन के लिए।
आयोजन समिति एवं सहयोग
कार्यक्रम के संयोजक कार्यक्रम गोविंद बंसल ने बताया कि "कार्यक्रम पूरी तरह सफल हुआ।" इसमें सहयोगी विष्णु राजपूत, पूजा, रीना, खेमचंद, विजय सिंह राजपूत, भोली, और ओमप्रकाश सिनसिनी आदि ने सहयोग दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
