डीग: स्कूलों में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज' अभियान शुरू, छात्रों को मिला विधिक ज्ञान
राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बहज के पीएमश्री विद्यालय में विधिक जागरूकता सत्र आयोजित, जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन।

डीग के पीएमश्री विद्यालय बहज में आयोजित विधिक जागरूकता सत्र के दौरान छात्रों को संबोधित करते न्यायिक अधिकारी अजय कुमार शर्मा और उपस्थित विद्यालय स्टाफ।
डीग, 7 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण राजस्थान राज्य में स्कूली छात्रों के लिए "ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज" नामक एक विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत डीग ब्लॉक के पीएमश्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में एक सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अधीन सामाजिक विधिक मुद्दों के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य और मुख्य अतिथि
पीएम श्री विद्यालय बहज के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत अपने प्रभावी उद्वोधन से की। अजय कुमार शर्मा ने बताया कि "इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर छात्रों को उनके विधिक अधिकार, कर्तव्य और साइबर सुरक्षा, पॉक्सो तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-विधिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है।" माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु न्याय क्षेत्र में पदस्थापित न्यायिक अधिकारी गण द्वारा व्यक्तिश और चरणबद्ध रूप से उक्त विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब का गठन
अजय कुमार शर्मा ने आगे जानकारी दी कि "प्रत्येक स्कूल में एक जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य, एक वरिष्ठ महिला शिक्षिका और दो छात्र प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे जो छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए स्कूल में कोर्ट वाली दीदी के नाम से एक बाल अनुकूल शिकायत या सुझाव पेटी भी लगाई जाएगी जिसका समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग द्वारा निस्तारण किया जाएगा।" ### सम्मान समारोह
सत्र के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा न्यायिक अधिकारी अजय कुमार शर्मा का माला, साफा पटका और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
