डीग। दिवाली के दौरान मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को अब मिठाई के साथ डिब्बे का वजन चुकाने से बचाने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपभोक्ता मामले विभाग जयपुर के निर्देशन में 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मिष्ठान भंडारों के साथ रिटेल और डिपार्टमेंटल स्टोर का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य मिठाई की निर्धारित मात्रा में डिब्बे का वजन शामिल कर ग्राहकों को कम मिठाई देने की प्रथा पर रोक लगाना है। विभाग के अनुसार, मिठाई विक्रेताओं द्वारा तय मात्रा में डिब्बे का वजन जोड़कर ग्राहकों को कम मिठाई देने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अंतर्गत दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार इसी तरह का उल्लंघन पकड़े जाने पर जेल की सजा का भी प्रावधान है।

निरीक्षण के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिकारी ग्राहक बनकर मिठाई की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, ताकि दुकानदारों की कार्यप्रणाली की जांच की जा सके। इसी क्रम में अधिकारी द्वारा जोधपुर मिष्ठान भंडार, नीरज स्वीट्स, बंसल स्वीट्स और बीकानेर मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने बांट और माप के उपकरणों का निर्धारित समय पर सत्यापन करवाएं। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान ग्राहकों को निर्धारित वजन के अनुसार पूरी मिठाई उपलब्ध कराना और वजन में गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story