राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देश अनुसार कार्यालय जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा भरतपुर के तत्वाधान में आयोजित स्किल एग्जिबिशन कम कंपटीशन प्रतियोगिता में डीग ब्लॉक के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज के दो विद्यार्थी मनीषा ठाकुर और अर्पित ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक का सफर

विद्यालय के प्राचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि:

  • व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत विद्यालय में संचालित दोनों ट्रेड रिटेल और आईटी के विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी मनीषा ठाकुर और अर्पित ने जिला स्तरीय स्किल एग्जीबिशन कम कंपटीशन प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
  • इन दोनों विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सफलता के सूत्रधार और मार्गदर्शन

पीएम श्री विद्यालय बहज के कौशल मित्र प्रहलाद सिंह, व्याख्याता ने बताया कि: "व्यावसायिक प्रशिक्षक और मेंटर भवानी शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में दोनों विद्यार्थियों ने सतत अभ्यास और मेहनत के द्वारा जिला स्तर पर कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया है।"

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रस्थान

प्राचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि:

  • अब ये दोनों विद्यार्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज, जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपटीशन में हिस्सा लेने जयपुर गए हैं।
  • इनके साथ एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में श्रीमती उमा देवी चौहान और दीपक कुमार वर्मा को भेजा गया है।

विद्यालय परिवार की शुभकामनाएं

पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर की है। विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story