डीग में शीतला सप्तमी पर पूजा अर्चना और होरंगा महोत्सव का आयोजन
भूढ़ा गेट स्थित मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और लक्ष्मण मंदिर के सामने आयोजित होरंगा प्रतियोगिता में दिल्ली दरवाजा की बम पार्टी रही प्रथम।

डीग शहर में सोमवार, 9 मार्च को भूढ़ा गेट स्थित शीतला माता के मंदिर पर रात्रि 2 बजे से ही शीतला माता की पूजा अर्चना करने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। यह पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह 9:00 बजे तक अनवरत चला, जहाँ भक्तों ने अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की।
परंपरा और पूजा अर्चना
श्रद्धालुओं ने शीतला माता को प्रसन्न करने के लिए अपने घरों से एक दिन पूर्व बनाए गए चावल, पकौड़ी, पूड़ी जैसे बासे ठंडे खाने का भोग लगाया। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की मंगल कामना की।
भव्य होरंगा महोत्सव और प्रतियोगिता
दोपहर बाद लक्ष्मण मंदिर नगर परिषद के सामने साय होरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में लगभग डेढ़ दर्जन बम पार्टियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिल्ली दरवाजा की टीम को ग्यारह हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले भूड़ा गेट सैनी समाज को आठ हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त, शेष बची 18 बम पार्टियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रशासनिक व्यवस्था एवं उपस्थिति
नगर परिषद द्वारा सभी बम पार्टियों को पुरस्कृत किया गया और पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था माकूल रही। इस अवसर पर "चत्रपाल सिंह गुर्जर कैशियर, सचिन शर्मा, राजाराम गुर्जर, विक्रम सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
