डीग के सामई गांव में विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य शोभायात्रा आयोजित
संत बृजभूषण दास फलाहारी बाबा के सान्निध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सामाजिक समरसता पर चर्चा के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

डीग के सामई गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान मंच पर विराजमान संत बृजभूषण दास फलाहारी बाबा, उत्तम धनकर और अन्य गणमान्य अतिथि।
भव्य शोभायात्रा और भक्तिमय वातावरण
- सम्मेलन की शुरुआत में भव्य शोभा यात्रा ग्राम बस्ती से निकली गई।
- ग्राम वासियों में बड़ी उत्साह और जोश देखने को मिला।
- इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे वातावरण भक्ति में हो गया।
- समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता का संबोधन और 'पंच परिवर्तन' पर जोर
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग कार्यकर्ता उत्तम धनकर ने संघ शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी एवं कुटुंब प्रबोधन पर विशेष जोर दिया।
"युवाओं को नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित रहकर भागीदारी निभानी चाहिए।"
सम्मेलन के बाद प्रसादी की व्यवस्था रही।
उपस्थिति और सहभागी
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहे:
- खंड कार्यवाह पुरुषोत्तम साहू, मंडल कार्यवाहक मोहन श्याम, पवन कौशिक, प्रदीप कौशिक, नरेश ठेकेदार।
- वर्तमान सरपंच गजाधर, पूर्व सरपंच सुनील कुमार, राम खिलाड़ी, जमुना प्रसाद।
- हरदयाल भगत, दामोदर प्रजापत, मुकुट बिहारी गौड़, सोनू मेंबर, लखन पंडित, कुंज बिहारी, श्री हरिदास।
- सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं सज्जन शक्ति उपस्थिति रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
