डीग 10 अप्रैल: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता इकाई द्वारा शहर के दामोदर लाल गुप्ता राजकीय विद्यालय, पुरानी डीग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एफएसटीपी प्लांट का महत्व और कार्यप्रणाली

इस कार्यक्रम में आरयूआईडीपी की कैप इकाई के सहायक सामुदायिक विकास एवं जैंडर सपोर्ट अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने महिलाओं को फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं इसके प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी के द्वारा मालीपुरा रोड स्थित एफएसटीपी प्लांट का निर्माण किया गया है एवं इसका उद्घाटन भी किया जा चुका है। "कुछ समय पश्चात घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट को टैंकरों में भरकर मालीपुरा रोड स्थित एफएसटीपी प्लांट पर ले जाया जाएगा एवं इसको शोधित कर खाद बनाया जाएगा।"

अपशिष्ट प्रबंधन से पर्यावरण सुधार

प्रदीप कुमार शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया के तहत तैयार खाद को खेती में उपयोग में लिया जाएगा एवं शोधित पानी को नगरपरिषद क्षेत्र में स्थित पेड़-पौधों में काम में लिया जाएगा। "इससे शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और पर्यावरण भी साफ एवं स्वच्छ रहेगा।" इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को यह भी समझाया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है और इसे जीवन का हिस्सा बनाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

स्वच्छता पर समूह चर्चा और भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने, नालियों में कचरा न भरने और गंदगी से होने वाले संक्रमण से बचने के उपायों पर गहन समूह चर्चा की गई। जागरूकता के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story