कार्यक्रम का विवरण एवं सहभागिता

डीग 21 फरवरी शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा भूडा गेट, सहराई रोड स्थित एम जे एफ उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपशिष्ट प्रबंधन एवं एफएसटीपी प्लांट की कार्यप्रणाली

इस अवसर पर आरयूआईडीपी की कैप इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जैंडर सपोर्ट अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं इसके प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने मुख्य बिंदु साझा किए:

  • घरों के सेफ्टीक टैंक से निकलने वाले अपशिष्ट को टैंकरों में भरकर आरयूआईडीपी द्वारा गोवर्धन गेट मालीपुरा रोड पर बनाए गए एफएसटीपी प्लांट पर ले जाया जाएगा।
  • यहाँ इसको शोधित कर खाद बनाया जाएगा एवं खाद को कृषि कार्यों के उपयोग में लिया जाएगा।
  • शोधित पानी को नगर परिषद स्थित पेड़ पौधों में डालने के काम में लिया जाएगा।

"इससे शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और पर्यावरण भी साफ एवं स्वच्छ रहेगा।"

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य निर्देश

इसके साथ ही विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि अपने घरों का कचरा कूड़ेदान में डालें जिससे कि मच्छर मक्खी कम होंगे व लोग बीमार कम पड़ेंगे।

विद्यालय प्रशासन का संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह ने बताया कि:

"आरयूआईडीपी का जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय है। हमें अपने आस - पास का वातावरण स्वच्छ रखना है ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके ।"


Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story