डीग 26 फरवरी, राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान जिला डीग के जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलैक्टर उत्सव कौशल एवं जिला रसद अधिकारी डीग भागूराम महला को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने अपनी लंबित समस्याओं और बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन को अवगत कराया है।

बकाया अनलोडिंग राशि और भुगतान में देरी का मुद्दा

ज्ञापन में प्रमुख रूप से राशन डीलर का अनलोडिंग राशि का 8 माह का भुगतान करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पिछली फर्मों द्वारा डीलरों की अनलोडिंग का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। वर्ष 2020 से 2022 तक कोरोना समय में आई सी डी एस, आंगनवाड़ी केंद्रों की दाल, चावल और गेहूं की अनलोडिंग राशि भरतपुर डीएसओ कार्यालय से तो भुगतान हो गई है, लेकिन जिले के किसी भी उचित मूल्य दुकानदार को यह राशि नहीं मिली है।
आज चार साल बाद भी डीलर अपने हक के भुगतान के लिए तरस रहे हैं।

राशन डीलर के साथ मारपीट और सुरक्षा की मांग

राशन डीलरों द्वारा सौंपे गए दूसरे ज्ञापन में ख़ानसुरजापुर, रूपबास में राशन दुकान पर डीलर और उनके सहयोगी के साथ की गई मारपीट का मुद्दा उठाया गया है। इस मामले में एफ आई आर दर्ज हो गई है, लेकिन अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राशन डीलरों ने कलेक्टर साहब से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

कार्य बहिष्कार और वितरण रोकने की चेतावनी

राशन डीलरों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर डीलर का भुगतान एक सप्ताह तक नहीं होता है तो डीलर गेहूं वितरण राशन ट्रैकों को नहीं उतरवाएंगे और वे कार्यबहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै, हेम सिंह फौजदार, डीग संभाग संयोजक रमेश सिंह जाट कुम्हेर, नरोतम सिंह गुणसारा, विजेंद्र सिंह पहलवान, रामकरण, नारायण सिंह, रोशनलाल गुप्ता, अशोक कुमार नगला मोती, शंकरलाल, द्वारिका सैनी, जगदीश सहारई, लोकेश कुमार, असगरअली और कामां से नरेंद्र गोयल आदि दर्जनों डीलरों ने भाग लिया।
Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story