डीग में रामलीला के दौरान भावुक हुए दर्शक, कैकेयी-मंथरा संवाद में श्रीराम के वनवास का मंचन
डीग जिले के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे रामलीला महोत्सव में कैकेयी-मंथरा संवाद और राम वनवास की लीला देखकर भक्त भावविभोर हो गए।

डीग जिले के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल और मौजूद अन्य लोग।
डीग जिले में आचार्य पंडित नारायण लाल अखाड़ा रामलीला समिति के तत्वावधान में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलीला में कैकेयी-मंथरा और राजा दशरथ-कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान राजा दशरथ से उनके पुत्र भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने की लीला देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
रामलीला मंचन से पहले भगवान श्रीराम की आरती की गई। इसमें डीग जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी के आदर्श हैं। उनके आदर्श हमारे जीवन को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
रामलीला महोत्सव के दौरान आकर्षक झांकियां और कलाकारों का मनमोहक अभिनय श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि रामलीला पंडाल में बैठने के लिए जगह भी कम पड़ रही है।
इस दौरान पंडित मोहन वंशी वाले, भागवताचार्य पंडित राजेंद्र उपाध्याय, रामलीला कमेटी के संयोजक भगवान शरण गुप्ता और विष्णु उपाध्याय सहित हजारों की तादाद में भक्तगण मौजूद रहे।
रामलीला के आगामी मंचन को लेकर रामलीला अधिष्ठाता पंडित सूर्यभान शास्त्री ने बताया कि आज केवट लीला और भगवान श्रीराम के वन गमन की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला महोत्सव में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियां आयोजन के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शा रही हैं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
