महायज्ञ और जलाभिषेक का आयोजन

  • डीग के गाँव घरवारी में प्राचीन मंदिर श्री राधाकृष्ण जी के मंदिर पर समस्त ग्राम वासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
  • समस्त गांव वासियों द्वारा महा शिवरात्रि के मौके पर लाये गए कावर के गंगाजल का पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

हवन पूजन एवं सामाजिक संकल्प

इस दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ जहाँ मंदिर महंत श्री हरी दास जी महाराज सहित गाँव के महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।

"हिंदू समाज में समरसता, सौहार्द, प्रेम, भाईचारा, एकाग्रता और समाज में सुख शांति तथा बच्चों को सनातन संस्कृति से की ओर अग्रसर करने के लिए हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई।"

भंडारा एवं प्रसादी वितरण

हवन यज्ञ के पश्चात हजारों ग्राम वासियों, राहगीरों व साधु संतों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें गाँव घरवारी के समस्त निवासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story