डीग, 13 मार्च। प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग राजस्थान एवं जिला अध्यक्ष, विधि एवं मानव अधिकार एवं आर टी आई विभाग (विधि प्रकोष्ठ) जिला डीग व असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, जिला डीग के नेतृत्व में एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रपति, नई दिल्ली के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग राजकुमार कस्बा को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों सहित जीवन जीने की आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाई जाए एवं घरेलू रसोई गैस और आवश्यक व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू करवाई जावे।

महंगाई से आमजन की टूटी कमर

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि "वर्तमान समय में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेंडरों की कीमतों में ₹60 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के साथ आवश्यक जीवन जीने की रोजाना की वस्तुओं के दामों में भी दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।" रसोई गैस और जीवन जीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई के कारण गरीब, मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

शादी-समारोह के सीजन में गैस आपूर्ति बाधित

अशोक कुमार शर्मा ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "इस समय लगातार शादी विवाह एवं समारोह आयोजित हो रहे हैं किंतु ऐसे समय में भी केंद्र सरकार द्वारा इन समारोह के आयोजन हेतु आवश्यक व्यावसायिक एवं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।" अब घरेलू रसोई गैस की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लाइनों में लगे हुए हैं रसोई गैस की ऑनलाइन सुविधा बाधित हो रही है।

मजबूत विदेश नीति और राहत की मांग

इस ज्ञापन के जरिए माननीया राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई है कि "केंद्र सरकार से देश की जनता के हितों को सुरक्षित रखने वाली मजबूत विदेश नीति का निर्माण करवाएं तथा घरेलू रसोई गैस एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू कर रसोई गैस और जीवन जीने की आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ रही महंगाई को रोकने की कृपा करें।" इस अवसर पर भगवान सिंह कोली जिलाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस डीग, राकेश समाजसेवी नगर, भरत सिंह सुन्द्रावली, साहिल खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story