डीग। आंखें मानव जीवन की अनमोल धरोहर हैं, और इन्हें स्वस्थ बनाए रखना हर समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी उद्देश्य के तहत समृद्व भारत अभियान ट्रस्ट और श्री श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा डीग में संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 30 से 35 नेत्र रोगियों की जांच होती है, जिनमें से 3 से 5 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जाता है। चयनित रोगियों के ऑपरेशन वृन्दावन स्थित श्री श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में संपन्न होते हैं।

केंद्र की सेवाएं विशेष रूप से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों को चश्मा और दवाइयां उपलब्ध कराकर उन्हें जीवन की नई दृष्टि प्रदान करती हैं। यह केंद्र ट्रस्ट के निदेशक सीताराम गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित है, और संचालन में प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता, कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, अनिल गर्ग, विष्णु मित्तल, सोनू, सर्वेश्वरी, रिंकी सैनी, पिंकी फौजदार, मोनिका, बैजन्ती, पूजा, सोनिया, प्रेमवती, शीतल सहित कई सहयोगियों का सराहनीय योगदान है।

सीताराम गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक 20,000 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की जा चुकी है और करीब ढाई हजार रोगियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। इसके अतिरिक्त बाल नेत्र और बुजुर्ग व्यक्तियों को 5,000 से अधिक चश्मे प्रदान किए गए हैं। हाल ही में 10 नवम्बर को कस्वा कुम्हेर में बाल नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 466 बच्चों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 79 बच्चों का चयन ऑपरेशन के लिए हुआ और 66 बच्चों को चश्मा प्रदान किया गया। चयनित बच्चों को 18 नवम्बर को वृन्दावन और नई दिल्ली भेजा गया, जहां उनके ऑपरेशन श्री श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में संपन्न हुए।

केंद्र के प्रभारी सर्वेश्वरी और सोनू ने बताया कि टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नेत्र रोगियों की जांच करती है। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को न केवल सस्ती और विश्वसनीय नेत्र सेवाएं मिल रही हैं, बल्कि आँखों की गंभीर समस्याओं से ग्रस्त रोगियों को जीवन की नई रोशनी प्राप्त हो रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story