डीग: गोपालगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार से 133 बोतल नशीली सिरप पकड़ी, दो गिरफ्तार
एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में टैकडाबास-अंधवाडी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान वनरैक्स कोडीन सिरप की खेप और स्विफ्ट कार जब्त की गई।

डीग, 25 मार्च। पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. निर्देशन में नशे के कारोबार के विरूद्ध जिला औषधि नियंत्रक के समन्वय से एनडीपीएस एक्ट में थाना गोपालगढ़ द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान थाना गोपालगढ़ की पुलिस टीम ने नशीली दवाईयों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीले सिरप की भारी खेप बरामद की है।
बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से "133 प्लास्टिक की बोतलें जो वनरैक्स (कोडीन फास्फेट & त्रिपरोलीडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप) 100एमएल" को जब्त किया गया है। नशीली दवाईयों के परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आर जे 02 सी जे 1993 है, को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
नाकाबंदी के दौरान सफलता
मनीश शर्मा पु. नि थानाधिकारी गोपालगढ़ ने मय टीम द्वारा नशीली दवाईयों की सूचना पर दौराने नाकाबंदी ग्राम टैकडाबास-अंधवाडी बंद पर प्रभावी कार्रवाई की। यहाँ एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर उसमें रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया गया। जांच करने पर उस कट्टे में तरल पदार्थ से भरी हुई कुल 133 प्लास्टिक की बोतलें जो वनरैक्स (कोडीन फास्फेट & त्रिपरोलीडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप) 100एमएल पाई गईं, जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
