पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत डीग पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में महिला सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, महिला अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा समाज में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना कोतवाली डीग एवं थाना कामां क्षेत्र में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना कोतवाली डीग पुलिस द्वारा एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दम्पत्तियों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई और उनसे संवाद किया गया। इस दौरान पुलिस ने राज्य सरकार की वरिष्ठ जन सम्बल योजना "Senior Citizen Portal" के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही नौकर एवं किरायेदार के सत्यापन सहित आत्मरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

वहीं थाना कामां क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस के निर्देशन में, अति0 पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव एवं राजेश शर्मा आरपीएस वृताधिकारी कामां के सुपरवीजन में थानाधिकारी सुनील कुमार पु0नि0 द्वारा 15.07.2026 को राजकीय विद्यालय कामां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राजकांप ऐप, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला गरिमा 1090, साइबर सेफ्टी, नौकर एवं किरायेदार सत्यापन, सड़क सुरक्षा के तहत सीटबेल्ट, हेलमेट एवं यातायात नियमों के पालन के साथ महिलाओं से संबंधित कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

डीग जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story