डीग पुलिस लाइन में एसपी और कलेक्टर ने खेली होली, पुलिस जवानों संग मनाया पर्व
आम जनता की सुरक्षा के लिए कर्तव्य पर तैनात रहने के बाद डीग पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने ढोल-नगाड़ों और ब्रज के रसिया पर जमकर गुलाल उड़ाया।

डीग, 5 मार्च: डीग पुलिस लाइन पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा व जिलाधिकारी उत्सव कौशल ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के दिन पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर आम लोगों की सुरक्षा के चलते होली के पर्व पर ड्यूटी पर तैनात रहे। इसी समर्पण के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में भव्य आयोजन हुआ।
ढोल-नगाड़ों और ब्रज के रसिया पर थिरके जवान
गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने ढोल नगाड़ों व ब्रज के रसिया की धुन पर पुलिस की जवान थिरकते रहे। उत्साह के इस माहौल में पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा व जिलाधिकारी उत्सव कौशल सहित अधिकारियों के गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा, सीईओ सीताराम बेरवा, सदर थाना अधिकारी विजय सिंह मीणा, समंदर सिंह, यदुनाथ सिंह, सभी थानों के पुलिस बल होली खेलते नजर आए। ---
सुरक्षा के साथ उल्लास का संगम
"होली के दिन पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर आम लोगों की सुरक्षा के चलते होली के पर्व पर ड्यूटी पर तैनात रहे।" जवानों का यह उल्लास उनकी कर्तव्यनिष्ठा के बाद के विश्राम और आनंद का प्रतीक बना। पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा व जिलाधिकारी उत्सव कौशल सहित अधिकारियों के गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
