डीग, 9 अप्रैल। पुलिस ने अंतर्राज्यीय अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी मछली जाल में फंसाई है। पुलिस अधीक्षक शरण कांबले के कुशल निर्देशन में टीम ने करीब साढ़े तीन साल (40 महीने) पहले जुरहरा कस्बे में हुई सनसनीखेज डकैती की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने कुख्यात बावरी गैंग के तीन शातिर सदस्यों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो चांदी आभूषण बरामद किए हैं।

एसपी शरण कांबले का मास्टरस्ट्रोक: यूपी के 3 शातिर दबोचे

एसपी शरण कांबले ने बताया कि "40 माह पहले जुरहरा के ज्वैलरी शोरूम में 6 नाकापोश बदमाशों ने बड़े फिल्मी अंदाज में लगभग 90, 95 किलो चांदी और करीब चार सौ पचास ग्राम सोने की चोरी को अंजाम दिया था।" घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शातिर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी कांबले ने डीग में पदभार संभालते ही पुराने मामलों की फाइलों को खंगालते हुए एक विशेष टीम को तैयार किया। तकनीकी इनपुट और सटीक मुखबिरी के आधार पर उत्तरप्रदेश के बदायूं और औरैया में दबिश दी गई, जहां से आर्य सिंह उर्फ भारत, दीपक उर्फ दीपू और यादराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।

फिल्मी अंदाज में दिया था वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि 40 महीने पहले 6 नकाबपोश बदमाशों ने जुरहरा में एक ज्वैलरी शॉप के ताले तोड़कर भारी मात्रा में जेवरात पार किए थे। यह गैंग वारदात के बाद मोबाइल बंद कर देता था और जंगलों या दूरदराज के इलाकों में छिप जाता था। पकड़े गए आरोपी यूपी के पेशेवर अपराधी हैं, जिनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इस पूरी वारदात का खुलासा अंडर ट्रेनिंग सीओ नरेश कुमार ने किया है।

फरार साथियों की तलाश और बरामदगी के प्रयास

एसपी शरण कांबले ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में शामिल अन्य 3 फरार साथियों और चोरी किए गए 450 ग्राम सोने की रिकवरी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गैंग से क्षेत्र की अन्य बड़ी वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story