डीग: पोक्सो कोर्ट में झूठी गवाही देने पर परिवादी के खिलाफ केस दर्ज
अदालत में बयानों से मुकरने पर जिला न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने रीडर अभिनव कपिल को परिवादी महेश के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु परिवाद पेश करने का आदेश दिया।

डीग, 11 मार्च। जिला एवं सेशन न्यायालय (पोक्सो) डीग में बालकों से लैंगिक अपराधों के संरक्षण अधिनियम के तहत अदालत में झूठी गवाही देने पर कड़ा रुख अपनाया गया है। जिला एवं सेशन न्यायालय पोक्सो ने परिवादी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद पेश कराया है।
मामले की पृष्ठभूमि और पुलिस रिपोर्ट
लोक अभियोजक जिला एवं सेशन न्यायालय राकेश खंडेलवाल ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायालय पोक्सो में लंबित एक प्रकरण सरकार बनाम लेखराज मुकदमा नंबर 56/26 में रिपोर्टकर्ता महेश द्वारा दिनांक 14/9/24 को एक रिपोर्ट पुलिस थाना कुम्हेर में अभियुक्तों को नामजद करते हुए पीड़िता के साथ यौन शोषण और लैंगिक अपराधों के संबंध में दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधान में परिवादी ने अभियुक्तों के विरुद्ध अपने बयान दर्ज कराए थे, लेकिन न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने पर अन्वीक्षा के दौरान रिपोर्टकर्ता अपने बयानों से मुकर गया।
न्यायालय का निर्णय और दोषमुक्ति
रिपोर्टकर्ता के बयानों से पलटने पर जिला न्यायाधीश हेमराज गौड़ द्वारा अभियुक्त गणों को दोष मुक्त घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही न्यायालय में झूठी गवाही देने के अपराध में रिपोर्टकर्ता महेशचंद के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद पेश करने का आदेश दिया।
कानूनी कार्यवाही का प्रारंभ
जिला एवं सेशन न्यायालय पोक्सो ने लोक अभियोजक राकेश खंडेलवाल एवं न्यायालय के रीडर अभिनव कपिल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग के न्यायालय में परिवादी महेश चंद्र के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई करने के लिए धारा 229 बी.एन.एस. में परिवाद प्रस्तुत किया है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
