डीग, 2 अप्रैल। डीग ब्लॉक के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार और ग्रामीणों द्वारा शानदार स्वागत और सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में रौदान सिंह गिरदावर के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर सम्मानित किया गया।

परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण और टॉपर्स

प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि इस सत्र 2025-26 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 77 विद्यार्थियों में से 70 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जिसमें छात्र प्रेम शंकर ने 95.83% अंक और छात्रा याचना शर्मा ने 93% अंक प्राप्त किए। विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहा। विज्ञान संकाय में कुल 31 विद्यार्थियों में से सभी 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और सभी ने 70% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। इसी तरह 12वीं के कला वर्ग में कुल 53 विद्यार्थियों में से सभी 53 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिसमें छात्र शांतनु ने 95.40% और छात्रा सोनिया ने 90% अंक प्राप्त किए। इस तरह बोर्ड परीक्षा में कुल 161 विद्यार्थियों में से 154 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर इतिहास रचा।

भव्य सम्मान समारोह और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों का माला, साफा, पटका, प्रतीक चिन्ह और मिठाई खिलाकर सभी ग्राम वासियों द्वारा भव्य और शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान शीशराम सरपंच, बाबूलाल सहायक कोषाधिकारी, रामेश्वर ठाकुर, पुष्पेंद्र नेताजी, मोरध्वज नेताजी, दिनेश कुमार, गिर्राज मेंबर, परमानंद, मेघश्याम यथावत प्राचार्य, कुलदीप सिंह उपप्राचार्य, केदारनाथ शर्मा, पूनम शर्मा, आशा कुमारी, बबली मित्तल, उमा देवी, चेतना गौड़, सरोज शर्मा, दीपक वर्मा, राजू भारद्वाज, भवानी शंकर, गजेंद्र सिंह, हरिओम शर्मा, हेमंत कौर, रमाकांत सिंघल, रेखा, प्रियंका, चंद्रपाल, सत्येंद्र पाल सिंह, मदन शर्मा, बलराम, भूपेंद्र सिंह, नंदकिशोर, हेमवीर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री प्रहलाद सिंह व्याख्याता द्वारा किया गया। इस अवसर पर "सहायक कोषाधिकारी बाबूलाल सिनसिनवार ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।" कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने ग्राम वासियों के सहयोग और अभिनंदन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story