डीग 18 मार्च। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डीग द्वारा अवैध कनेक्शन काटने, नियमित करने एवं राजस्व बकाया वसूली हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा 29 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए एवं 87000 की राजस्व वसूली की गई।

ग्रीष्मकाल में जारी रहेगा विशेष अभियान

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान ग्रीष्मकल में लगातार चलाया जाएगा। विभागीय उपभोक्ता जिन पर राशि बकाया है वह बकाया राशि जमा करावे एवं अवैध कनेक्शन धारक कार्यालय में जल मित्र के मार्फत पानी के कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन कर कनेक्शनो को नियमितीकरण करवा कर विभाग को सहयोग प्रदान करें।

सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु अपील

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस शक्ति का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था में सुधार करना है। "अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगने और बकाया जमा होने से पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से अंतिम छोर तक की जा सके।" अतः सभी नागरिकों से अपील है कि वे नियमानुसार आवेदन कर इस प्रक्रिया में सहभागी बनें।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story