पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक डीग के अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गुरुवार को पंचायत समिति डीग के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा विभाग में कार्यरत 16080 मंत्रालयिक कर्मचारियों को संवर्ग विशेष के प्रदेशाध्यक्ष की शह पर जलील किया जा रहा है तथा कथित जांच के नाम पर मंत्रालयिक संवर्ग की न्यायोचित मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया कि विभाग के इस रवैये से संपूर्ण मंत्रालयिक संवर्ग आहत और आक्रोशित है। इसी के विरोध में कर्मचारी 1 जुलाई से "स्वाभिमान बचाओ आंदोलन" के तहत आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन शुरू होने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है और न ही मांगों के संबंध में वार्ता शुरू करने की पहल की गई है।

इसी के चलते पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) राजस्थान के आह्वान पर कर्मचारियों ने 4 जुलाई 2026 और 5 जुलाई 2026 को पचपदरा (बाड़मेर)/जयपुर कूच तथा जल समाधि कार्यक्रम के लिए मुख्यालय छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 6 जुलाई 2026 और 7 जुलाई 2026 को सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यालय छोड़ने की घोषणा भी की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान केशवदेव सचिव, उमेश चन्द प्रवक्ता, राजवीर सिंह मीणा महामंत्री, राजेश कुमार, रमन सिंह संरक्षक, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार दुबे, श्रीमती अन्तमा शर्मा, श्रीमती हीरो देवी, श्रीमती कल्पना कुमारी, नैम सिंह सहित पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता और वार्ता की पहल नहीं होती, तब तक संगठन के घोषित कार्यक्रमों के अनुसार आंदोलन जारी रहेगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story