डीग 11 मार्च, वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर दो बेंच गठित की गई हैं।

बेंचों का गठन और कार्यभार

राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन हेतु गठित की गई प्रथम बेंच में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरोज मीणा अध्यक्ष तथा आनंद प्रकाश पटेल पैनल अधिवक्ता सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, द्वितीय बेंच में न्यायिक मजिस्ट्रेट भाविका कुलहरी अध्यक्ष, विक्रम सिंह पैनल अधिवक्ता और मुकेश चौधरी उपखंड अधिकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

प्रकरणों का निस्तारण और अपील

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य मुकदमों एवं प्रिलिटिगेशन के प्रकरणों का राजीनामा के द्वारा निस्तारण किया जाएगा जिसमें बैंक, बिजली विभाग आदि से जुड़े हुए प्रकरण शामिल हैं। वर्तमान में लोक अदालत की तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। प्रशासन द्वारा "लोक अदालत की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है और लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों के निस्तारण की अपील की गई है" ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story