डीग, 21 मार्च। महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के तहत डीग जिले में पहली बार किसी समिति को अनुदान राशि प्राप्त होने का मामला सामने आया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ दक्ष प्रजापति बृज सेवा समिति ने जिले में समाज सेवा की एक नई मिसाल कायम की है।

देवप्रबोधिनी एकादशी पर संपन्न हुआ था सम्मेलन

समिति द्वारा 2 नवंबर 2025 को देवप्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर डीग में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस भव्य आयोजन में कुल 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन के तहत पात्र वधुओं के बैंक खातों में राजस्थान सरकार द्वारा प्रति वधु ₹21,000 की अनुदान राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही समिति को भी प्रति जोड़ा ₹4,000 के हिसाब से नियमानुसार अनुदान प्राप्त हुआ है।

जिले के गठन के बाद पहली ऐतिहासिक उपलब्धि

समिति के जिला प्रवक्ता उमेश प्रजापति ने बताया कि "विभाग के सहायक निदेशक से मिली जानकारी के अनुसार डीग जिले के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब किसी समिति को इस योजना के तहत वधुओं एवं संस्था—दोनों के खातों में अनुदान राशि प्राप्त हुई है।" दक्ष प्रजापति बृज सेवा समिति डीग जिले में अनुदान प्राप्त करने वाली पहली अग्रणी संस्था बन गई है।

समाज सेवा की दिशा में उत्साहजनक कदम

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर समिति के सभी पदाधिकारियों में भारी उत्साह व्याप्त है। समिति के प्रयासों से पात्र वधुओं को सीधे आर्थिक लाभ मिलना समाज सेवा की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सफलता ने जिले की अन्य संस्थाओं के लिए भी पारदर्शिता और नियमबद्ध कार्यप्रणाली का एक मानक स्थापित किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story