p>3 फरवरी को डीग में मनरेगा संशोधन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ अभिमन्यु सिंह भदौरिया के निर्देशन में और जिलाध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती के नेतृत्व में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर उत्सव कौशल डीग को ज्ञापन सौंपा।


प्रमुख मांगें एवं प्रस्ताव

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने निम्नलिखित मांगों को पुरजोर तरीके से रखा है:

  • "राज्य सरकार की 10% और केंद्र सरकार की 90% हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।"
  • "ग्राम सभा द्वारा ही मनरेगा कार्य का चयन किया जाए।"
  • "नरेगा मजदूरों की मजदूरी की राशि एवं कार्य दिवस को बढ़ाने की मांग की गई।"

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती के नेतृत्व में अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

  • राकेश मानौता (युवा कांग्रेस अध्यक्ष)
  • विक्रम सिंह एडवोकेट (मंडल अध्यक्ष)
  • सोहनलाल (उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ)
  • सोहनलाल भारती (पूर्व पार्षद)
  • श्रीकांत शर्मा (शहर अध्यक्ष नगर)
  • ओमप्रकाश (पूर्व पार्षद)
  • परमानंद
  • भगवान सिंह (सेवादल अध्यक्ष)
  • ठाकुर दास
  • कुनाल सिंह
  • जमुना लाल
  • रामकिशोर सूबेदार
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story