डीग, 22 अप्रैल। शहर के अऊ गेट स्थित मैथिल ब्राह्मण समाज में स्वर्गीय दिगंबर सिंह की दो सुपोत्रियों पूनम शर्मा और रजनी शर्मा के विवाह अवसर पर सामाजिक सहयोग और परंपरा का उल्लेखनीय उदाहरण सामने आया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर विभिन्न भामाशाहों और समाजसेवियों ने कन्यादान स्वरूप गृहस्थी का संपूर्ण सामान प्रदान कर परिवार को सहयोग दिया।

इस अवसर पर डॉक्टर जीतेन्द्र सिंह फ़ौजदार, मोहन स्वरूप पाराशर (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा), लोकेश शर्मा बहज, सौरभ जैन, देवेंद्र ठेकेदार, नरेश ककड़ा, अनुपम खंडेलवाल, रेखा मेडम, योगेश जयपुर, हरेन्द्र डीग और मोरध्वज हवलदार सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई। हनुमान जी की कृपा से आयोजित इस कन्यादान में 11 साड़ी, 11 जोड़ी पेंट-शर्ट, 1 बेड सीट, 1 शाल, 1 सिलाई मशीन, 1 प्रेस, 1 प्रेशर कुकर, 1 मिल्टन, 1 पीपा रिफाइंड, 31 किलोग्राम आटा, 25 किलोग्राम चीनी, 11 किलोग्राम बेसन, 5 बर्तन, 1 दीवार घड़ी, 1 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बिछुआ, 1 नाक की सोने की वाली, 4 सूट तथा 2100 रुपये की नगद राशि परिवार को प्रदान की गई।

इसके साथ ही दोनों लड़कियों के ब्यूटी पार्लर का खर्च भी वहन किया गया, जिससे विवाह की तैयारियों में परिवार को आर्थिक राहत मिली। यह आयोजन सामाजिक सहयोग, परंपरागत मूल्यों और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा, जिसने समाज में एकजुटता और सहकारिता का संदेश दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story