डीग, 11 अप्रैल। कस्बा ब्रजनगर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रीकांत शर्मा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नगर के नेतृत्व में डीग रोड चुंगी पर गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की मूर्ति पर माला अर्पण एवं फूल अर्पण करके उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

महात्मा फुले का गौरवशाली जीवन और समाज सुधार

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि "महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ। वे 19वीं सदी के एक महान भारतीय समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे।" उपस्थित वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि वे समता मूलक समाज के निर्माता, सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों के प्रबल विरोधी तथा दलित एवं स्त्री शिक्षा के कट्टर समर्थक थे। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फूले के साथ मिलकर 1848 में पहला बालिका विद्यालय खोला और शिक्षा, समानता तथा छुआछूत के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य और कांग्रेस कार्यकर्ता

इस जयंती समारोह के अवसर पर श्रीकांत शर्मा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नगर एवं पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, अध्यक्ष बार एसोसिएशन विजय राम एडवोकेट, खेमचंद सैनी, मनीष सैनी, बबलू सैनी, योगेश सैनी, जगदीश सैनी, सोनू सैनी, खेमचंद सैनी, फूलचंद सैनी, मनोज सैनी, राजू सैनी, मेघराज सैनी, बाबू सैनी, भुवनेश्वर सैनी, राहुल सैनी, राकेश जाटव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समस्त कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story