डीग: स्कूलों में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज' के तहत विधिक जागरूकता अभियान आयोजित
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड की अध्यक्षता में छात्रों को साइबर सुरक्षा, पॉक्सो और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक कर 'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत पेटी लगाई गई।

डीग के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज' कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते न्यायिक अधिकारी और उपस्थित लीगल डिफेंस काउंसेल टीम।
डीग, 10 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड की अध्यक्षता में जिला डीग के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में स्कूली छात्रों के लिए ‘‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज‘‘ नामक कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
विधिक अधिकार एवं सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को किया जागरूक
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकार, कर्तव्य और साइबर सुरक्षा, पॉक्सो तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-विधिक मुद्दों के बारे में विस्तार से जागरुक किया गया। जागरूकता अभियान के साथ ही छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय में ‘‘कोर्ट वाली दीदी‘‘ के नाम से एक बाल-अनुकूल शिकायत या सुझाव पेटी भी लगाई गई।
विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा शिविरों का संचालन
इसी क्रम में विधिक साक्षरता के प्रसार हेतु अन्य विद्यालयों में भी शिविर आयोजित किए गए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती सरोज मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पान्होरी में एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग श्रीमती रेनू शकीत ने एम. जे. एफ. उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग अजय कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेऊ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग श्रीमती भाविका कुल्हारी द्वारा श्रीराम आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस अवसर पर लीगल डिफेंस काॅउसिंल के मुख्य प्रतिरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, उप-मुख्य प्रतिरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी सौना गौतम, आशुतोष शर्मा, रोहन सिंह फौजदार, पीएलवी प्रियंका शर्मा, न्यायिक कर्मचारीगण, अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समस्त न्यायिक अधिकारियों ने "विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों और कानूनी सुरक्षा उपायों से अवगत कराया ताकि वे एक सजग नागरिक बन सकें।"

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
