डीग जल महल सरोवर शुद्धिकरण: 20 करोड़ मंजूर, 116 दिन बाद धरना समाप्त
राजस्थान सरकार ने डीग एस्केप के रेनोवेशन हेतु बजट स्वीकृत किया, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जूस पिलाकर गिरीश शर्मा का अनशन तुड़वाया।

डीग 21 मार्च। डीग के ऐतिहासिक जल महलों के दोनों ओर स्थित सरोवर गोपाल सागर व रूप सागर में शहर के लगभग 10 वार्ड के गंदे पानी को रोकने की मांग को लेकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में चल रहा धरना 116 वें दिन समाप्त हो गया। शनिवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता योगेश कुन्तल और सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर गिरीश शर्मा को माला पहनाकर व जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
20 करोड़ की लागत से होगा डीग एस्केप का रेनोवेशन
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश कुंतल ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया की "रियासत कालीन जलमहलों के पास तालाबों को भरने हेतु निर्मित डीग एस्केप के रेनोवेशन हेतु राजस्थान सरकार ने 20 करोड़ मंजूर किए है।" इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से डीग एस्केप में गटर युक्त गंदा पानी नहीं जाएगा और जल महलों के दोनों सरोवरों में शुद्ध पानी की आवक सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार
धरना समाप्त होने के पश्चात गिरीश शर्मा ने अनशन पर अपना वक्तव्य देते हुए बताया की "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधायक शैलेश सिंह का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।" 116 दिनों के लंबे संघर्ष के बाद प्रशासन द्वारा गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु बजट स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। इस विशेष मौके पर रोनक शर्मा, सचिन सैनी, यदुवीर सैनी, शंकर, महेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
