डीग, 23 नवंबर। मजदूर वर्ग की बदहाल आर्थिक स्थिति, अस्थायी रोजगार और कम मजदूरी के कारण परिवारों के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासभा फेडरेशन) इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पल्लेदार यूनियन, मिस्त्री यूनियन और पेंटर यूनियन के मजदूरों से मुलाकात कर उनके दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली।

इस दौरान एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूर वर्ग की स्थिति बेहद दयनीय है। स्थायी रोजगार और नियमानुसार मजदूरी नहीं मिलने के कारण मजदूर सम्मानजनक जीवन नहीं जी पा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं तक खरीदने में असमर्थ हैं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं दिला पा रहे हैं। मजदूर वर्ग प्रच्छन्न बेरोजगारी का शिकार है। कम मजदूरी के चलते मजदूर अपने परिवार को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं और बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि पल्लेदार यूनियन के श्रमिकों को प्रति कट्टा पल्लेदारी का भाव बहुत कम मिलता है। वहीं, राजमिस्त्री यूनियन के मजदूरों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त मजदूरी नहीं मिल पाती। कई बार तो तय की गई पूरी मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जाता, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

मजदूरों की समस्याएं सुनने के बाद एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने मौजूदा सरकार से उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग को बीपीएल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही मजदूरों के कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समय-समय पर निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए तथा स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाएं, ताकि सभी स्तर के मजदूरों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने सरकार से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मजदूरों के श्रम कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाने चाहिए, जिससे मजदूर आसानी से अपने श्रम कार्ड बनवा सकें। उन्होंने मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल सूची में उनके नाम जोड़ने और अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की भी मांग की।

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने और रोजगार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। इससे मजदूर वर्ग का कल्याण होगा और वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

इस अवसर पर साहिल खान मेवाती, प्रताप सिंह नौगामा, शुभम बंसल, हेमेंद्र सिंह गुर्जर, सुनील सैनी, शहर कांग्रेस कमेटी ब्रजनगर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, मजदूरों में लाल सिंह ठेकेदार, भाग सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, गोविंद, कुंवर सिंह मुढेरा, श्याम सिंह, विजय सिंह राजपाल, वने सिंह ठेकेदार, तारा, नबी, समयसिंह, बबलू सुंदर, रवि, बाबूलाल, भग्गू, नीरज, संजय मुढेरा, नरेश मिस्त्री, कमल सिंह राजपूत, श्रीराम राजपूत, तारेश, नेमसिंह नानक, बनवारी, रोहिताश, गंगाचरण, लियाकत, अब्दुल्ला, बलदेव, ओमवीर, गौरव सिंह नंदू और लखन सिंह सहित अन्य मजदूर एवं मिस्त्री उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story